गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रंट के मजरा ननकू लोनियन पुरवा की रहने वाली महिला मीना देवी पत्नी पलटूराम बीते बुधवार को बकरी चराने के लिए गई थी। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं आयी। जिस पर घर परिवार वाले खोजबीन में जुटे हुए थे। लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को उसका शव कुआनों नदी के भुंडा घाट के पास उतराता दिखाई पड़ा।