सगड़ी: महेशपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही को लेकर जांच की मांग की
Sagri, Azamgarh | Jun 18, 2026 आजमगढ़ जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और आम लोगों को सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों को संचालित किया जाता है । सगड़ी तहसील अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महेशपुर को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सामने आई तस्वीर में चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिखाई दे रहा है।