गया टाउन सीडी ब्लॉक: फल्गु रबर डेम से बरामद हुआ युवक का सड़ा-गला शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित फल्गु रबर डेम से शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव डेम में लटका हुआ और काफी हद तक सड़-गल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से पानी में फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विष्णुपद थाना पुलिस को दी.