खंडवा नगर: मां ने जान देकर अपने दो बच्चों को बचाया, ट्रॉली के नीचे दबने से हुई मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले ओंकारेश्वर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मां ने अपनी जान देकर अपने दो बेटों की जान बचा ली। मां की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रॉली को उठाकर उसकी जान बचाई है। घटना का रेस्क्यू करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसे देकर लोगों की रूह कांप