कलान: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया, पुलिस जांच जारी: एसपी ग्रामीण
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है