छतरपुर नगर: बिजावर पत्रकार हमला: अर्थी के साथ पत्रकारों का प्रदर्शन, चक्का जाम के बाद एसपी का कार्रवाई का आश्वासन
बिजावर में पत्रकार राकेश सिंह राय पर हमले के विरोध में सोमवार को पत्रकार को दोपहर 12 बजे सड़कों पर उतर आए। सर्किट हाउस से अर्थी लेकर रैली निकालते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां देर तक अधिकारी के बाहर न आने पर पत्रकारों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया, जिसके बाद एसपी बाहर आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने पुलिस–ठेकेदार मिलीभगत का आरोप लगाए।