मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल, एक को किया गया रेफर
शनिवार की रात 9:00 बजे राजगढ़ बाजार निवासी 44 वर्षीय डॉक्टर दुर्गेश सिंह सब्जी खरीदने के लिए नदी हार बाजार गए थे। वापस लौटते समय सामने से आ रहा रामपुर 38 गांव निवासी 33 वर्षीय झूनकू ने टक्कर मार दिया जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश सिंह को मिर्जापुर रेफर किया।