भोगांव: भोगांव नगर की जर्जर पुरानी तहसील भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, राजस्व कर्मियों के लिए आवासीय परिसर बनाने के दिए संकेत
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने भोगांव नगर के मुख्य बाजार में स्थित पुरानी तहसील के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नगर पंचायत भोगांव के विशेष आग्रह पर किया गया। इस दौरान उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके भविष्य को लेकर विभागीय योजनाएं साझा कीं।