मोदीनगर: निवाड़ी में दबंगों ने पुरानी रंजिश में सरिया मारकर किशोर का सिर फोड़ दिया। किशोर को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
पैंगा मार्ग निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते है। उनका पुत्र अभिषेक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने मौका देखकर रास्ते में अभिषेक पर सरिया से हमला बोल दिया। सरिया लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया। अभिषेक को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही