मोदीनगर: छात्रा को अगवा कर हत्या करने के आरोपी को मुरादनगर से गिरफ्तार किया। दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने बच्ची की हत्या की
डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि नर्सरी की छात्रा को अगवा कर हत्या के बाद शव खंडार मकान में छिपाया था। डॉग स्कावाड के डॉग दो बार आरोपी विशाल के घर गए थे, वह भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे पकडक़र सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का सच बताया। हत्या के बाद विशाल टयूवबैल से नहाकर आया और खून से सने कपड़े घर में छिपा दिये।