मोदीनगर: सरिता विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर का तारा तोड़कर घर से चोरी का प्रयास किया
सरिता विहार कॉलोनी में दीपक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य किसी काम से रिश्तेदार के यहां गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोर उनके घर में घुसे और चोरी का प्रयास किया। आसपास के लोगों की आने की आशंका के चलते चोर वापस भाग गए।