मोदीनगर: मुरादनगर में जाने वाले युवक के साथ साइबर ठगों ने 11000 रुपए की ठगी की। फोन पर आए मैसेज से जानकारी हुई।
मुरादनगर में दिनेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनके खाते से करीब 11000 रुपए निकाल लिए। उन्होंने जब अपना फोन चेक किया तो उन्हें ठगी के बारे में जानकारी हुई। ठगी होने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़ित के मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।