देवबंद: देवबंद-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौत
सहारनपुर के देवबंद-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तल्हेड़ी बुजुर्ग में एक बैंक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकराने से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।