खालवा: खंडवा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर टीवी, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े
खंडवा जावर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर चोरों ने टीवी, सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। पुलिस के अनुसार घटना ग्राम धरमपुरी की है। फरियादी प्रविंद्र सावले ने शिकायत की कि 26 मार्च की रात वे किसी काम से परिवार सहित बाहर गए थे।