अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कइयों के घायल होने का समाचार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जताई संवेदना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
प्रशासन से अपेक्षा है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026