कटंगी: बीसापुर में वार्डवासियों ने खुद की सड़क और नाली की सफाई
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत बीसापुर के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में गंदगी से परेशान होकर वार्डवासियों ने मोर्चा संभाल लिया। कई बार शिकायत के बाद भी पंचायत द्वारा सफाई न होने पर स्थानीय रहवासियों ने स्वयं सड़क और नालियों की सफाई की। वार्ड में पिछले कई दिनों से नालियां कचरे से जाम थीं और सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे थे। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू के साथ मच्छर