रायपुर: ढ़िकाणी गांव में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर तक क्षेत्र प्रभावित, पुलिस व दमकल पहुंची
रायपुर। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिता खेड़ा के गांव ढ़िकाणी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक किलोमीटर तक फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।आग सबसे पहले खेतों के किनारे सूखी घास और झाड़ियों में लगी, तेज हवा के चलते तेजी से आसपास के क्षेत्रो में फैली।