पाकरटांड: सिमडेगा से इटली के लिए आम्रपाली आम की दूसरी खेप हुआ रवाना, हेरीटेज सेंटर से डीसी ने किया विदा
सिमडेगा से इटली के लिए आम्रपाली आम की दूसरी खेप सोमवार की शाम 6:00 बजे हेरीटेज सेंटर से रवाना हो गया। जहां पर डीसी कंचन सिंह और डीडीसी दीपांकर चौधरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। मौके पर बताया गया कि उसे कोलकाता भेजा जाएगा, जहां से कार्गो विमान से इटली जाएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन होगा।