हसनपुर: हसनपुर में युवक की गला देखकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी और मचा कोहराम
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने मेहराज के हाथ-पैर बांधकर हत्या की। उसके शरीर पर गर्दन, पेट और हाथों पर गहरे घाव मिले हैं। घटना के समय मेहराज की पत्नी रूबी अपने दो बेटों, 4 वर्षीय फरमान और 3 वर्षीय अरमान के साथ बगल की चारपाई पर सो रही थी। इस मामले में मृतक की पत्नी रूबी और पिता मोमीन के बयानों में विरोधाभास सामने आया है।