ग्वालियर गिर्द: बीजेपी पार्षद के गड्ढे में बैठने का मामला रंग लाया, नगर निगम हरकत में, रोड का काम शुरू
वार्ड 58 की भाजपा पार्षद अपर्णा पाटील की मेहनत और विरोध प्रदर्शन रंग लाया है पिछले दिनों बसंत विहार से चेतकपुरी तक की सड़क की जर्जर हालत को लेकर भाजपा पार्षद अपर्णा पाटील ने गड्ढे में बैठकर धरना प्रदर्शन किया था जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था।इसके बाद नगर निगम हरकत में आया है और इस मामले के सुर्खियां बनने के बाद गुरुवार को यहां काम शुरू कर दिया गया।