जयपुर: राजस्थान में मानसून मेहरबान, 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
Jaipur, Jaipur | Jul 7, 2026 राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।