कैंपियरगंज: पीपीगंज में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने भरवल चौराहे से किया गिरफ्तार
पीपीगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी श्याम चौहान को मंगलवार सुबह भरवल चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी 17 वर्षीय बेटी को लंबे समय से प्रेमजाल में फंसाकर बात करता था और नवंबर 2025 में उसे अपने साथ भगा ले गया था।