राघोगढ़: जिले में डिजिटल क्रांति, 2 घंटे में बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, कलेक्टर के निर्देशन में जिले में चौमुखी विकास को मिली गति
Raghogarh, Guna | Jun 20, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में चौमुखी विकास को नई गति मिली है। 20 जून को एसबीआई रीजनल मैनेजर अमित रघुवंशी ने बताया, स्टेट बैंक ने किसानों की परेशानियों को देखते हुए डिजिटल केसीसी प्लेटफार्म शुरू किया है। नई व्यवस्था में किसान को कोई भी दस्तावेज पटवारी या तहसील के चक्कर लगाने नही पड़ेंगे। घर बैठे या बैंक से 2 घंटे में केसीसी बनेगा।