कटंगी: नहलेसरा जलाशय से पानी छोड़ने की मांग, 05 गांवों के किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
तहसील क्षेत्र कटंगी के ग्राम बीसापुर, कतरकना, टेकाड़ी, खमरिया और नहलेसरा गांव के करीब दर्जन भर किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार छवि पंत को ज्ञापन सौंपते हुए रबी में लगाई जाने वाली धान की फसल की अंतिम सिंचाई के लिए मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा जलाशय से नहरों में पानी छोड़ने की मांग रखी है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि करीब 350 एकड़ में फसल लगी है।