प्रयागराज: श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी,अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी
श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।जिसमें केस सूट नंबर 17 में मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें पेश की है।मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 16 अप्रैल तय की है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी जिसमे हिंदू पक्ष अपनी दलीलें पेश करेगा,जिसका मुस्लिम पक्ष जवाब देगा।