श्रीनगर: श्रीनगर थाना में पदस्थापित एसआई द्वारा वार्ड सदस्य के पति के साथ की गई अभद्रता को लेकर एसपी को दिया आवेदन
श्रीनगर थाना में पदस्थापित एसआई बुध्धन मुखिया के द्वारा शुक्रवार को दस बजे किसी काम से थाना आए खुट्टी धुनैली पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड सदस्य पति सनोज पासवान के साथ गंदी-गंदी गाली-गलौज करने के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है।