पामगढ़: कलेक्टर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा का लिया जायजा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अपने कक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के संचालन हेतु आवश्यक निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।