जगदलपुर: बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया, समाज प्रमुखों, बजरंगी और सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे तक हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिरासार भवन में दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं बजरंगी कार्यकर्ता रैली के रूप में टेकरी स्थित हनुमान मंदिर पहुँचे, जहाँ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।