सिद्धमुख: पहाड़़सर गांव में प्लॉट विवाद में महिला के पति पर जानलेवा हमला, बेटी से मारपीट कर अपहरण की धमकी का आरोप
Sidhmukh, Churu | Apr 24, 2026 पहाड़सर गांव में जमीन/प्लॉट विवाद को लेकर एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में एक महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, मारपीट और अपहरण की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पहाड़सर निवासी कांता पत्नी मान सिंह उम्र 45 वर्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 अप्रैल 3026 की सुबह करीब 11 बज्वे की बताई है।