कर्वी: चित्रकूट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता, मंत्री मन्नू कोरी ने किया जनआंदोलन का आह्वान
आज दोपहर 12 बजे चित्रकूट के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लोगों से भागीदारी की अपील की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।