एटा: एटा के पिलुआ कस्बा में सड़कों पर गंदा पानी, सफाई न होने से जलभराव, प्रधान बोले- कार्य चल रहा है, मिलेगी निजात
एटा जिले के पिलुआ गांव में गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासन की कथित अनदेखी के कारण गांव की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नाले-नालियां जाम हो गए हैं।