Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
No video available

पचपदरा: #motivation video यह वीडियो आपकी ज़िंदगी बदल देगा।

Pachpadra, Barmer | Apr 16, 2020

MORE NEWS

#Balotra: #महिला_सुरक्षा_संकल्प_अभियान (Safety and Dignity for every Woman)

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला बालोतरा में जागरूकता रैली एवं महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश।

महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा एवं राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग की दी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी ‘‘महिला सुरक्षा संकल्प’’ अभियान के अंतर्गत श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के सुपरविजन में आज दिनांक 29.07.2026 को जिला बालोतरा में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल नगर परिषद, बालोतरा से रूणेचा धाम तक विशाल महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज के संदेशों से युक्त बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। रैली में स्कूल एवं महाविद्यालय की छात्राओं, महिला पुलिस कार्मिकों, सुरक्षा सखियों, राजीविका समूह की महिलाओं, एएनएम, जीएनएम, पुलिस मित्रों तथा विभिन्न विभागों की महिला प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्रों में भी महिला सुरक्षा जागरूकता रैलियों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं ने समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वयं भी जागरूक रहने का संकल्प लिया।

@policerajasthan 

#MahilaSuraksha #WomenEmpowerment #BalotraPolice

#Balotra: #महिला_सुरक्षा_संकल्प_अभियान (Safety and Dignity for every Woman) महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला बालोतरा में जागरूकता रैली एवं महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश। महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा एवं राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग की दी जानकारी। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी ‘‘महिला सुरक्षा संकल्प’’ अभियान के अंतर्गत श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के सुपरविजन में आज दिनांक 29.07.2026 को जिला बालोतरा में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल नगर परिषद, बालोतरा से रूणेचा धाम तक विशाल महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज के संदेशों से युक्त बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। रैली में स्कूल एवं महाविद्यालय की छात्राओं, महिला पुलिस कार्मिकों, सुरक्षा सखियों, राजीविका समूह की महिलाओं, एएनएम, जीएनएम, पुलिस मित्रों तथा विभिन्न विभागों की महिला प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्रों में भी महिला सुरक्षा जागरूकता रैलियों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं ने समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वयं भी जागरूक रहने का संकल्प लिया। @policerajasthan #MahilaSuraksha #WomenEmpowerment #BalotraPolice

Barmer, Rajasthan | Jul 29, 2026

#Balotra: साईबर सेल बालोतरा द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।

‘‘Operation Black SIM’’ के तहत साईबर अपराधियों के अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश।

करीबन 50,000 फर्जी सिम कार्ड जारी करना आया सामने।

ग्राहकों से धोखा कर सिम कार्ड एक्टिव करते थे।

3 माह तक 18-18 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मिली बड़ी सफलता।

19 मोबाईल फोन व 03 लेपटाॅप बरामद।

अन्तर्राज्यीय फर्जी सिम गिरोह के कुल 10 सदस्य गिरफ्तार।

करोड़ों का हिसाब-किताब व बैंक स्टेटमेंट मिला।

साइबर टीम बालोतरा की कार्यवाहीः- ज्ञात रहे कि बढ़ते साइबर अपराधों और फर्जी सिम कार्डों के फायदे उठा कर होने वाली धोखाधड़ी तथा उनके दुरुपयोग की सूचनाओं के संदर्भ में जिला बालोतरा की साइबर टीम सतत् रूप से सक्रिय रही है। प्रारम्भिक मानवीय सूचना एवं तकनीकी संकेतों से यह स्पष्ट हुआ कि कुछ संगठित गिरोह ग्राहक की जानकारी के बिना सिम जारी करवाने, उन्हें ब्लैक-मार्केट में बेचने तथा इन सिमों का विविध आपराधिक दुरूपयोग जैसे साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शराब तस्करी व अन्य संगठित अपराधों में भी होने की सूचनाएँ प्राप्त हुईं।
साइबर टीम द्वारा पूर्व में मानवीय सूचना एवं विकसित तकनीकी सहायता से विस्तृत तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। परम्परागत पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के समन्वित प्रयास से सिम विक्रेताओं, कुछ रिचार्ज-पार्टनर (पीओएस आईडी धारक) व सिम उपयोगकर्ताओं को चिन्हित कर दस्तयाब किया गया। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि गिरोह ने हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी कर उन्हें पैकेटिंग से डाक द्वारा एवं परिवहन के माध्यम से अन्य स्थानों पर भेजा तथा ब्लैक-मार्केट में बेचा। आरोपियों से सिम जारी करने की प्रक्रिया, आर्थिक लेन-देन व नेटवर्क संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु गहन पूछताछ व तकनीकी सत्यापन जारी है। 

आमजन अपने नाम से जारी मोबाइल सिम कार्डों की संख्या की जानकारी अब दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित ‘संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi / TAFCOP)' के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

पोर्टल लिंकः https://www.sancharsaathi.gov.in

@policerajasthan 

#BalotraPolice #BalotraNews #OperationBlackSIM #CyberCrime #FakeSIMCard #BlackSIM #CyberCell #FraudNetwork #SIMCardScam #CyberSecurity #DigitalFraud #InterStateGang #TeamWork #LawEnforcement #RajasthanPolice #CyberAwareness #NewCriminalLaw2023 #SafeBalotra #PublicSafety #PoliceAlert #CyberTeam #Breaking #RajasthanNews #बालोतरा #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #जोबनेर #जयपुर #जोधपुर

#Balotra: साईबर सेल बालोतरा द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही। ‘‘Operation Black SIM’’ के तहत साईबर अपराधियों के अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश। करीबन 50,000 फर्जी सिम कार्ड जारी करना आया सामने। ग्राहकों से धोखा कर सिम कार्ड एक्टिव करते थे। 3 माह तक 18-18 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मिली बड़ी सफलता। 19 मोबाईल फोन व 03 लेपटाॅप बरामद। अन्तर्राज्यीय फर्जी सिम गिरोह के कुल 10 सदस्य गिरफ्तार। करोड़ों का हिसाब-किताब व बैंक स्टेटमेंट मिला। साइबर टीम बालोतरा की कार्यवाहीः- ज्ञात रहे कि बढ़ते साइबर अपराधों और फर्जी सिम कार्डों के फायदे उठा कर होने वाली धोखाधड़ी तथा उनके दुरुपयोग की सूचनाओं के संदर्भ में जिला बालोतरा की साइबर टीम सतत् रूप से सक्रिय रही है। प्रारम्भिक मानवीय सूचना एवं तकनीकी संकेतों से यह स्पष्ट हुआ कि कुछ संगठित गिरोह ग्राहक की जानकारी के बिना सिम जारी करवाने, उन्हें ब्लैक-मार्केट में बेचने तथा इन सिमों का विविध आपराधिक दुरूपयोग जैसे साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शराब तस्करी व अन्य संगठित अपराधों में भी होने की सूचनाएँ प्राप्त हुईं। साइबर टीम द्वारा पूर्व में मानवीय सूचना एवं विकसित तकनीकी सहायता से विस्तृत तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। परम्परागत पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के समन्वित प्रयास से सिम विक्रेताओं, कुछ रिचार्ज-पार्टनर (पीओएस आईडी धारक) व सिम उपयोगकर्ताओं को चिन्हित कर दस्तयाब किया गया। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि गिरोह ने हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी कर उन्हें पैकेटिंग से डाक द्वारा एवं परिवहन के माध्यम से अन्य स्थानों पर भेजा तथा ब्लैक-मार्केट में बेचा। आरोपियों से सिम जारी करने की प्रक्रिया, आर्थिक लेन-देन व नेटवर्क संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु गहन पूछताछ व तकनीकी सत्यापन जारी है। आमजन अपने नाम से जारी मोबाइल सिम कार्डों की संख्या की जानकारी अब दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित ‘संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi / TAFCOP)' के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल लिंकः https://www.sancharsaathi.gov.in @policerajasthan #BalotraPolice #BalotraNews #OperationBlackSIM #CyberCrime #FakeSIMCard #BlackSIM #CyberCell #FraudNetwork #SIMCardScam #CyberSecurity #DigitalFraud #InterStateGang #TeamWork #LawEnforcement #RajasthanPolice #CyberAwareness #NewCriminalLaw2023 #SafeBalotra #PublicSafety #PoliceAlert #CyberTeam #Breaking #RajasthanNews #बालोतरा #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #जोबनेर #जयपुर #जोधपुर

Barmer, Rajasthan | Jul 29, 2026