सोनवर्षा में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना और स्वीप कोषांग, की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आगामी 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना है।