बैतूल नगर: ग्राम मंडाई बुजुर्ग: शराब के नशे में खूनी बवाल, लाठी से दो सगे भाइयों पर हमला, बाजार बना रणक्षेत्र!
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे मंडाई बुजुर्ग बाजार की है, जहां शराब के नशे में तीन युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरलाल और दिलीप सातनकर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों शराब के नशे में थे