लातेहार: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर डीवीसी की तूबेद कोयला खान में श्रमिक दिवस का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दामोदर घाटी निगम (DVC) की तुबेद कोयला खदान, लातेहार में श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खदान के श्रमिकों, पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों ने पूर्ण सुरक्षा उपकरण (PPE) के साथ सहभागिता कर सुरक्षा एवं अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।