हटा: हटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, शव अस्पताल में
Hatta, Damoh | May 18, 2026 हटा पटेरा मार्ग पर कुँआखेड़ा मझगंवा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई,सड़क किनारे बाइक सहित दोनो के हादसे की स्थिति में पड़े होने की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची पति-पत्नी दोनों को आज सोमवार करीब 3,30 बजे सिविल अस्पताल हटा लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया,मृतको में हेमराज पिता गणेश और खिलोना बाई शामिल