गोपालगंज जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में शनिवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल बढ़ी रही। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-गीत, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और खेलकूद गतिविधियां आयोजि