बीते शनिवार को दानापुर के खगौल ओवरब्रिज पर बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर गुजरात के दो कारोबारियों से करीब 15 किलो सोना लूट लिया। लूटे गए जेवरात की कीमत लगभग 22 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाश पुलिस लोगो लगी कार और दो बाइकों से पहुंचे थे तथा जांच के नाम पर तीन बैग कब्जे में ले लिए। एक बैग में लगा GPS ट्रैकर भी उन्होंने उखाड़कर फेंक दिया। एक