इटावा: उदी मोड़ के पास बाइक सवार ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल से घायल को सैफई पीजीआई किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 उदी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सोनू मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना देर रात करीब 9 बजे की है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।