कौंच: भगतसिंह नगर में उधारी के पैसे मांगने पर दंपति से मारपीट, दो मोबाइल छीनने का आरोप, जुआ-सट्टा संचालित करने का भी आरोप
Konch, Jalaun | Jul 5, 2026 कोंच क्षेत्र के भगतसिंह नगर में उधारी के पैसे मांगने को लेकर शनिवार देर रात 11:30 बजे विवाद हो गया। पीड़ित राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने उधार के पैसे मांगे तो गुलजार निहारिया ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके और उसकी पत्नी पूजा कुशवाहा के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की तथा उनके दो मोबाइल भी छीन लिए।