पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के रुरिया सलेमपुर गांव में नहर को बार-बार बांधने का मामला सामने आया है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि कुछ लोग नहर में अवरोध बनाकर पानी रोक देते हैं, जिससे आगे के गांवों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पाता।
ग्रामीणों के अनुसार, नहर को रात के समय दोबारा खुलवाना पड़ता है, जिससे किसानों और संबंधित कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार नहर बंद किए जाने के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और आगे के किसानों को पानी के अभाव से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर नहर को अवैध रूप से बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सभी किसानों तक पानी की समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
.
.
.
.
#Pilibhit #Puranpur #RuriyaSalempur #Canal #Irrigation #Farmers