हलसी थाना की पुलिस ने हलसी थाना कांड संख्या 10/26 का उद्वेदन करते हुए झपटमार गिरोह द्वारा छिनतई की गई राशि 90000 रुपए कैश कटिहार जिला के कोड़ा थाना अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज मोहल्ला में छापेमारी कर बरामद करने में सफलता पाई. गुरुवार अपराह्न 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरार अभियुक्त की पहचान इसी मोहल्ला के रहने वाले फर्ज यादव के रूप में हुई.