बलरामपुर: भगवतीगंज रामलीला मैदान के निकट हनुमान मंदिर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का किया शुभारंभ
2 मई मंगलवार 1बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने भगवती गंज रामलीला मैदान निकट स्थित हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगल पर भंडारे का शुभारंभ किया इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक,अरुण यादव, पूर्व प्रधान अध्यापक राजमणि मिश्र, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भंडारा राजकुमार गुप्ता के सौजन्य से आयोजित किया गया।