बलरामपुर: बलरामपुर उतरौला रोड पर मझोआ के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल
बलरामपुर उतरौला रोड पर मझोआ के पास 20 मई मंगलवार सुबह 10:00 बजे ट्रक द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से पांच लोग चोटिल हो गए, दो लोगों को अधिक चोट लगने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय इमरजेंसी में इलाज हेतु लाया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो सड़क के किनारे सवारी बैठा रही थी तभी ट्रक द्वारा उसे टक्कर मार दिया गया और दुर्घटना हो गई।