धमतरी: आमदी में 29 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी निवासी योगेश देवांगन ने अपने घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक हर्निया बीमारी से परेशान था।