राजगढ़: राजगढ में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Rajgarh, Churu | May 1, 2026 राजकीय कॉलेज राजगढ में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (16 मई से 14 जून 2026) मकानसूचीकरण और मकानों की गणना कार्य हेतु तहसील राजगढ़ हेतु नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाईजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तिम दिन समस्त प्रगणक एवं सुपरवाईजरों से ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र भरवाये गये, जिसमें स्वयं के घर से सम्बन्धित समस्त जानकारियों को अद्यतन किया गया।