मथुरा: संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं, 44 शिकायतों में से 5 का हुआ निस्तारण
जनता की समस्याओं का तुरंत और मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें 44 शिकायतें आई जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही SDM द्वारा निस्तारण करा दिया गया इस समाधान दिवस की अध्यक्षता खुद उपजिलाधिकारी यानी एसडीएम आदेश कुमार ने की।