कालपी: कालपी में मुन्नाफुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Kalpi, Jalaun | Jun 28, 2026 कालपी के मुन्नाफुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे शनिवार देर रात 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार राजा (निवासी कालपी) को हल्की चोट आई, जबकि दूसरे बाइक सवार आशीष (निवासी राजेपुरा, कालपी) के घुटनों में चोट लगी। गनीमत रही कि मौके पर भीड़ होने के कारण दोनों बाइकें तेज रफ्तार में नहीं थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।