डूंगला: बोहेड़ा में तीन दिवसीय श्री राम-रावण मेले का रंगारंग समापन
बोहेड़ा में तीन दिवसीय श्री राम-रावण मेले का रंगारंग समापन बड़ी सादड़ी के बोहेड़ा गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय श्री राम-रावण मेले का शुक्रवार रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रावत विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि हनुमंत सिंह बोहेड़ा मौजूद रहे। रात 9 बजे से आयोजित ऑर्केस्ट्रा में भजन गायक ने प्रस्तुति दी।