रीठी: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा वितरण कक्ष से कर्मचारी गायब, मरीज परेशान
Rithi, Katni | May 12, 2026 कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। यहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी और समय पर ड्यूटी पर उपस्थित न होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा वितरण कक्ष में मरीजों की लंबी भीड़ देखी गई,